{"_id":"5cb769eebdec221418355348","slug":"191555524078-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाभाव से मनाई भगवान महावीर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धाभाव से मनाई भगवान महावीर की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। धूमधाम से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
बुधवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर जी कबाड़ी बाजार से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जो सराफा बाजार, नया बाजार, चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, बड़तला यादगार, दीनानाथ बाजार, हलवाई हट्टा, रानी बाजार, रायवाला होते हुए जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी पहुंची। इस अवसर पर ध्वजारोहण जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने किया। यहां मानस्तंभ पर श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। श्रीजी के ख्वासी बनने का सौभाग्य अतिशय जैन को प्राप्त हुआ तो श्रीजी के दोनों ओर चांदी व सोने के चंवर डुलाने का आनंद अंश जैन एवं सक्षम जैन को मिला। श्रीजी के कुबेर विनय जैन, बिन्नी राजीव जैन बनेे, जबकि सारथी अध्यक्ष राजेश जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन रहे। मार्ग में कई जगहों पर महिलाओं ने श्रीजी की आरती की। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके पश्चात शोभायात्रा जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी पहुंची। यहां से रायवाला बाजार, रानी बाजार, हलवाई हट्टा, सराफा बाजार होते हुए शोभायात्रा कबाड़ी बाजार स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा जैन केवल जैन धर्म में जन्म लेने मात्र से जैन नहीं होता है, बल्कि वह इंसान भी जैन है, जो भगवान महावीर स्वामी बताए रास्तों का पालन करता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के विचारों की आज बहुत आवश्यकता है। यदि उनके विचारों को जरा सा भी आत्मसात किया जाए तो सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस दौरान संरक्षक चंद्र जैन, कुलभूषण जैन, श्रीपाल जैन, अरविंद जैन महामंत्री संजीव जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन, सतेंद्र जैन, सुभाषजैन, देव जैन अरूण जैन, पंकज जैन, नितिन जैन, दीपक जैन, पार्षद मनोज जैन, मान सिंह जैन, आशुतोष, विवेक जैन, राजीव जैन, संदीप जैन, पुनीत जैन, राजीव जैन, संजय जैन, पारस जैन, अनिल जैन, नवीन जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, टीटू जैन ,बॉबी जैन, निष्काम जैन, देव कुमार जैन मौजूद रहे।