फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विनीत भटनागर बने एसपी सिटी

विनीत भटनागर बने एसपी सिटी

Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
विनीत भटनागर बने एसपी सिटी
सहारनपुर। शासन ने सीनियर पीसीएस अफसरों के स्थानांतरण की सूची जारी की है। जिसमें एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का स्थानांतरण फिरोजाबाद हो जाने के चलते अब एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर को एसपी सिटी बनाया गया है। शासन ने देवेंद्र भूषण का स्थानांतरण एसपी सिटी सहारनपुर के पद पर किया था, लेकिन अब उनका स्थानांतरण पीएसी 44वीं वाहिनी मेरठ में कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व शासन ने डाक्टर कंचन सरन को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाने का आदेश जारी किया था। डाक्टर कंचन सरन के पति प्रबल प्रताप सिंह सहारनपुर में एसपी सिटी हैं। उनका स्थानांतरण भी सहारनपुर जनपद से फिरोजाबाद (आगरा) हो गया है। वहीं, बुधवार को शासन से जारी हुई स्थानांतरण की सूची में डाक्टर कंचन सरन के सहारनपुर में स्थानांतरण का आदेश निरस्त करते हुए उन्हें अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, अब उनके स्थान पर सुल्तानपुर के उप संचालक (चकबंदी) शिव पूजन को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल बनाया गया है। सीतापुर में पीएसी में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात रहे अजेय शर्मा को सहारनपुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed