{"_id":"5c3f79a1bdec2273606036c3","slug":"191547663777-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल एवं आईपीएस कालेज में संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों से छात्र-छात्राओं को मंहगे फोन नहीं दिलाने और उन पर नजर रखने की अपील की गई।
स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक नरेंद्र तायल ने बताया कि जानकारी और जागरूकता के अभाव में बच्चे स्मार्ट फोन पर अधिकाधिक समय सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप एवं आनलाइन गेम्स आदि खेलने पर व्यतीत करने लगे हैं। इससे बच्चे पथ भ्रमित हो रहे हैं। कहा कि बच्चों का शैक्षिक विकास तो हो रहा है, लेकिन शारीरिक विकास में लगातार कमी आती जा रही है। इसका मुख्य कारण बच्चों में खेलकूद की तरफ रूचि लगभग खत्म होना है। कहा कि बिना अभिभावकों के सहयोग के कोई भी संस्थान बच्चों को इससे दूर नहीं कर सकता। इसके लिए प्रयास भी बेहद आवश्यक है। संस्थान अध्यक्ष आदेश गर्ग ने भी शैक्षणिक बिंदुओं पर चर्चा की एवं विगत वर्ष के परीक्षाफल से भी बेहतर परीक्षा परिणाम देने का आश्वासन दिया। आईपीएस के निदेशक डा. जेएस चौहान और सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। प्रबंध समिति के नितिन तायल, गौरव गर्ग तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अजय सैनी, सुनील कुमार आदि रहे।