फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सपाइयों ने जनसम्पर्क कर बताई पार्टी की नीतियां

सपाइयों ने जनसम्पर्क कर बताई पार्टी की नीतियां

Wed, 16 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने जनसम्पर्क कर बताई पार्टी की नीतियां
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने सपा शासन में चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, महामंत्री अनुज यादव और नगर सचिव राकेश वर्मा आदि ने लेबर कालोनी में जनसंपर्क किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा शासन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। इनमें से कई को प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है। सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, अनिल वर्मा, रणजीत, कुलदीप, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन

डीएम को भेजा पत्र
सहारनपुर। गांव फतेउल्लापुर जाटोवाला के ग्रामीण सत्यपाल ने डीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि प्राइमरी स्कूल की जमीन पर दुकानें और बारात घर का निर्माण किया जा रहा है। पत्र में उन्होंने कहा कि गांव में प्राइमरी स्कूल के उत्तर में तीन शौचालय और पंचायत घर बना था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब शौचालय को तोड़कर दुकान और बारात घर बनाया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed