{"_id":"5c3e2b0abdec22736934ab73","slug":"191547578122-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने अनशनकारी किसानों को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने अनशनकारी किसानों को दिया समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने अनशनकारी किसानों को दिया समर्थन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। आमरण अनशन के 19वें दिन धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने किसानों का दर्द जाना तथा कहा कि यदि अन्नदाता को भूखा मरना पड़ा तो प्रदेश एवं देश के लिए अच्छे संकेत नही है।
पिछले चार वर्षो से बंद पड़ी घाड क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चलाने के लिए क्षेत्र के किसानों का 20 अक्टूबर से मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। मंगलवार को धरने के 87 वें एवं आमरण अनशन के 19वें दिन धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश दहिया ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आज देश का अन्नदाता आमरण अनशन पर भूखा मर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए गन्ना मिल चालू कराया जाना आवश्यक है। आम आदमी पार्टी किसानों की लड़ाई में हर स्तर पर साथ देगी। उन्होंने अनशन पर बैठे किसान दर्शन लाल कांबोज, कर्म सिंह सैनी, फिरोज, शाहरुख और मोहम्मद इमरान आदि के स्वास्थ्य की जानकारी ली। धरने पर बैठे किसान यशविंद्र, सुरेशपाल, इंद्राज कांबोज, प्रेमचंद, समय सिंह प्रधान, रामपाल सैनी, चौधरी ताहिर, चौधरी रामपाल सिंह, बिरमपाल कांबोज, बुद्ध सिंह प्रधान, वीरेंद्र बेदी, जगदीश प्रसाद, अमनदीप, श्याम सिंह, पदमप्रकाश शर्मा, अवनीश काम्बोज, सुखदेव सिंह, सतीश शर्मा, चौधरी देवी सिंह, शोभाराम भगत, आमिर चौहान, हाजी मुकर्रम आदि मौजूद रहे।