{"_id":"5c252b61bdec22571e0f8f59","slug":"191545939809-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया
सहारनपुर। श्रीमद्भागवत कथा में डा. संजय कृष्ण सलिल ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कथा स्थल नंद के घर आनंद भयो और जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा।
श्री भूतेश्वर मंदिर मैदान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन के सत्र का शुभारंभ मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, अतुल जोशी महाराज, डा. पंकज खन्ना और विप्र परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। कथा व्यास डा. संजय कृष्ण सलित ने कहा कि हमें यथासंभव जरूरतमंदों को दान करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि धन की तीन गति होती हैं। इनमें दान, भोग और नाश शामिल है। परमात्मा ने धन दिया है तो दान करना चाहिए। अगर हम धन को पुण्य कार्य में नहीं लगाएंगे तो लक्ष्मी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। इसलिए मनुष्य को हमेशा दान करते रहना चाहिए। संचालन राहुल माहेश्वरी ने किया।