{"_id":"5c09789bbdec2241950dca92","slug":"191544124571-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत आठ दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत आठ दिसंबर को
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विभिन्न मामलों में लंबित वादों के निस्तारण के लिए आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराया जाएगा।
जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्देशानुुसार आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज रविकांत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता कराकर वादों का निस्तारण कराया जाएगा। जिसमें कंपाउंडेबल मामले, बैंक रिकवरी के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और जल बिल संबंधी मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन- भत्ते और सेवानिवृत्त लाभ से संबंधित मामले, राजस्व मामले एवं अन्य मामले शामिल किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पक्षकार अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहता है तो संबंधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर वाद नियत करा सकता है।