{"_id":"5bae79e5867a557ffa246c95","slug":"191538161125-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह का जन्मदिन मनाया
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह में धूमधाम से मनाया गया भगत सिंह का जन्मदिन
गंगोह (सहारनपुर)। महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिवस नगर और देहात क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। अनेक संस्थाओं एवं युवाओं ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने एवं राष्ट्र के लिए मर मिटने का संकल्प दोहराया।
भगत सिंह ब्लड सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य डा. अशोक दुआ और सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज नई पीढ़ी को देश की आजादी और उसका गौरवमयी इतिहास बताने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर देशसेवा और समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। संस्था की मांग पर ईडी अशोक दुआ ने जल्द ही ब्लड बैंक स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मरीजों को फल वितरीत किए गए। संस्था अध्यक्ष सुबोध कुमार, आकाश छाबड़ा, मीडिया प्रभारी सागर कुमार, वासु शर्मा, अंकुर भारती, विजय वर्मा, विनय गोयल, आसिफ अब्बासी, नकी हदर, अनुज कुमार, अब्दुल कादिर, अंकित शर्मा, अनुज रोहिला, अनुराधा, संतोष, प्रेम छाबड़ा आदि रहे।
उधर, नारायण सिंह बिल्डिंग में पुष्पेंद्र चौधरी के प्रतिष्ठान पर युवाओं ने इकट्ठा होकर शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और युवाओं से भगत सिंह के आदर्शों पर पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में भी देश के लिए सब कुछ न्योछावर करने का जज्बा होना चाहिए। नवीन सैनी, डा. गोविंद बटार, तीरथ चौधरी, थारूल, हिमांशु बटार, अरुण चौधरी, नीटू चौधरी, सचिन चौधरी, दीपक, सौरभ, अंशुल, डा. रविंद्र, आशुतोष कुमार, लारा, अंकित, हर्ष, बलकार, अमर, देवेंद्र आदि रहे।