{"_id":"5baa83af867a557ff666bd63","slug":"191537901487-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते नकुड़ में बाढ़ चौकियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते नकुड़ में बाढ़ चौकियां अलर्ट
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में हो रही लगातार वर्षा के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में नजर बनाए रखने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
कई दिनों से रुक रुक कर हो रही वर्षा से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण से गंगोह कोतवाली के गांव बानुखेड़ी के पास बनी ठोकर को यमुना नदी ने भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते ग्रामीण पानी का रुख दूसरी ओर मोड़ने में कामयाब हो गए हैं। इससे खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा टल गया है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नकुल एसडीएम युवराज सिंह ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। यमुना किनारे बसे गांवों के राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को बाढ़ चौकियों पर विशेष नजर रखने के साथ ही ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।