फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में तहसील के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कालेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्रबंधक योगेश गर्ग एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार ने किया। सीनियर वर्ग की पांच हजार मीटर की दौड़ में नकुड़ की रमा ने प्रथम एवं बिलासपुर की रीतू पंवार ने द्वितीय, जूनियर वर्ग की पांच हजार दौड़ में झबीरन की प्रिया ने प्रथम एवं दीपा ने द्वितीय, जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में बिलासपुर की सुकन्या ने प्रथम एवं वर्णिका ने द्वितीय, सीनियर वर्ग में 200 मीटर दौड में नकुड़ की आरती ने प्रथम एवं बिलासपुर की टिवंकल ने द्वितीय, सब जूनियर में झबीरन की मीरा ने प्रथम एवं जिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 600 मीटर की दौड़ में झबीरन की प्रीति प्रथम एवं कोमल द्वितीय, जूनियर वर्ग 600 मीटर दौड में इसी कालेज की शिवानी प्रथम एवं दीपा द्वितीय और सब जूनियर वर्ग में जिया प्रथम एवं शिवानी द्वितीय स्थान पर रही। इसमें सुधीर कुमार, प्रहलाद सिंह, समशेर सिंह, ईशम सिंह, नैन कुमार, नितिन, नसीम अहमद आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के एक दर्जन विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed