{"_id":"5b7db19842c79246725bab29","slug":"191534964120-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में हर्षोल्लास के साथ मना ईद-उल-अजहा का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में हर्षोल्लास के साथ मना ईद-उल-अजहा का त्योहार
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की शांति, आपसी सौहार्द के लिए उठे हाथ
देवबंद (सहारनपुर)। नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाह और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया समेत नगर एवं देहात क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कर अल्लाह की राह में कुरबानी देने का सिलसिला शुरू किया।
बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह 8 बजे ईदगाह में जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी मो. उस्मान मंसूरपुरी और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना मुजम्मिल ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। ईदगाह में नमाज से पूर्व मौलाना मो. उस्मान मंसूरपुरी ने खुत्बा सुनाते हुए कहा कि बकरीद के दिन ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की राह में कुरबानी देने से अल्लाह ताआला खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा के दिन कुरबानी करना हर बालिग और जिम्मेदार व्यक्ति का फर्ज है। अंत में उन्होंने देश की शांति, आपसी सौहार्द और हर वर्ष इसी तरह खुशी के साथ त्योहार मनाने की दुआ कराई। नमाज के बाद बड़ों और बच्चों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा जामा मस्जिद, काजी मस्जिद, मस्जिद लाम, मस्जिद पठानपुरा, मस्जिद रहीम बीबी और दारूल उलूम जकरिया समेत देहात क्षेत्र की मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। बकरीद पर बच्चों ने जमकर मिष्ठान का लुत्फ उठाया और दुकानों से खिलौनों की खरीदारी की। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की और से व्यापक इंतजाम किए गए थे।