फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

चार दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 31 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
चार दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। बारिश का पानी बिजलीघर में घुसने से चार दिन से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति से नाराज 11 गांवों के बाशिंदों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे गंगोह विधायक और बिजली अफसरों ने जल्द आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद ही उन्होंने जाम खोला।
शेरमऊ शुगर मिल रोड स्थित 33/11 बिजलीघर में चार दिन पूर्व हुई बारिश के दौरान बरसात का पानी घुस गया। इससे बिजलीघर प्रांगण में दो फीट से अधिक पानी खड़ा हो गया था। बिजलीघर की मशीनों और ट्रांसफार्मर में पानी भरने के कारण खोसपुरा, शेरमऊ, बंदाहेड़ी, मोहनपुरा, कोठड़ा, बिशलहेड़ा, छापपुर, घाटमपुर, सिरसका, आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई थी जो अभी तक चालू नहीं हो सकी है। बिजली के अभाव में ग्रामीण पेयजल तक को तरस रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे। जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर के सामने गंगोह-नकुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। करीब एक घंटा लगे जाम के बाद गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, एसडीएम युगराज सिंह, एक्सईएन विनोद कुमार, एसडीओ सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों को वापस लौटे।
विज्ञापन


पंपिंग सैट से निकाला पानी
लखनौती। बिजलीघर के जेई राजेश कुमार ने बताया कि बारिश कई दिनों तक लंबी चलने के कारण बिजलीघर में पानी घुस गया था। संविदा कर्मियों संजीव कुमार, योगेश सिंह और विकास कुमार ने पंपिंग सैट की मदद से पानी निकल वाया है। मशीनों की सफाई करवा कर शाम तक सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed