{"_id":"5b5e0af54f1c1b05468b4d0f","slug":"191532889845-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की मुश्किलें बढ़ाएगा देहरादून हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की मुश्किलें बढ़ाएगा देहरादून हाइवे
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की मुश्किलें बढ़ाएगा देहरादून हाइवे
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश से सहारनपुर-देहरादून हाइवे पर गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते यहां आवागमन प्रभावित हो रहा है। अब ये गड्ढे शिव भक्तों की राह में भी बाधा पैदा करेंगे।
सहारनपुर-देहरादून हाइवे वर्षों से बदहाल हालत में पड़ा है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने हाइवे को गड्ढे मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को लगाया था। विभाग ने भी आनन फानन में रोड पर बजरी डाल कर अपने कार्य की इतिश्री कर दी, लेकिन तीन दिन की बारिश ने विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और जम्मू आदि राज्यों से शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने अपने शिवालयों को लेकर प्रस्थान करते हैं। इस रास्ते से कांवडियों के सुरक्षित सफर की तैयारियां जिला प्रशासन करीब एक माह से कर रहा है। सहारनपुर-देहरादून हाइवे का हाल यह है की जहां रोड पर गहरे गहरे गड्ढे बन गए हैं, वही रोड के किनारे बारीक बजरी फैली पड़ी है और कीचड़ की भरमार भी है। इस बजरी में दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बारिश रुकते ही गड्ढे भरने का कार्य शुरू करा दिया गया है।