फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांवड़ यात्रा के लिए 28 जुलाई से होगा रूट डायवर्जन

कांवड़ यात्रा के लिए 28 जुलाई से होगा रूट डायवर्जन

Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए 28 जुलाई से होगा रूट डायवर्जन
सहारनपुर। कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने 28 जुलाई की रात 12 बजे से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू करने की घोषणा कर दी हैं। देहरादून मार्ग पर कोई भी हल्का एवं भारी वाहन नहीं चल सकेगा। यही नहीं शहर में लकड़ियों और भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां को प्रतिबंधित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन कांवड़ मार्ग की ओर नहीं आने दिया जाएगा। भारी वाहन किसी भी दशा में सुबह पांच बजे से रात एक बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी प्रकार के भारी वाहन हसनपुर चौक की ओर से जाएंगे और नागल की ओर से केवल 6 टायरा वाहन रात्रि एक बजे से सुबह पांच बजे तक ही आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

- यह रहेगी परिवर्तित यातायात व्यवस्था
1- अंबाला से देहरादून जाने वाले सभी वाहन यमुनानगर से यमुना ब्रिज शाहजंहापुर चैक पोस्ट से चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, छुटमलपुर से होकर देहरादून की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

2- देहरादून, हरिद्वार से अंबाला जाने वाले सभी वाहन छुटमलपुर से कलसिया, गंदेवड़, चिलकाना, शाहजंहापुर यमुना ब्रिज होते हुए जाएंगे।
3- देहरादून, हरिद्वार से शामली की ओर जाने वाले सभी वाहन छुटमलपुर से कलसिया तिराहा, गंदेवड़, चिलकाना, शाहजंहापुर, नकुड़, गंगोह, नानौता होकर शामली, दिल्ली की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

4- दिल्ली, शामली की ओर से देहरादून, हरिद्वार जाने वाले सभी वाहन नानोता से गंगोह, नकुड़, शाहजंहापुर, चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, छुटमलपुर होकर जाएंगे।
5- देहरादून, हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से भगवानपुर, पुहाना, लखनौता चौराहा, चौकी मंगलौर रोड, देवबंद, रोहाना के रास्ते होकर जाएंगे।
6- मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून, हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन रोहाना से चौकी मंगलोर रोड देवबंद, लखनौती चौराहा पुहाना, भगवानपुर से छुटमलपुर होकर जाएंगे।
7- दिल्ली, शामली की ओर से सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार आने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस हसनपुर चौक से कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, थाना सदर बाजार के सामने से विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, लिंकरोड, पहलवान पीर, भारत माता चौक, पुंवारका तिराहा, बरौली, छुटमलपुर से होकर जाएंगे।
8- देहरादून, हरिद्वार की ओर से सहारनपुर, शामली एवं दिल्ली की ओर जाने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस छुटमलपुर से बरौली, पुवांरका तिराहा, भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा से पुलिस लाइन के सामने होते हुए कलैक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक, नानौता के सामने से होकर जाएंगे।
9- अंबाला से शामली, दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन चौकी शाहजंहापुर से नकुड़, अंबेहटा, गंगोह, नानौता से होकर जाएंगे।
10- शामली, दिल्ली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले सभी वाहन नानौता से गंगोह, नकुड़, चौकी शाहजहांपुर होकर जाएंगे।
11- मुजफ्फरनगर से अंबाला की ओर जाने वाले सभी वाहन देवबंद से बड़गांव, संजय चौक नानौता, गंगोह, नकुड़, चौकी शाहजंहापुर होकर जाएंगे।
12- अंबाला से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी वाहन चौकी शाहजंहापुर से नकुड़, गंगोह, संजय चौक नानौता, बड़गांव होकर जाएंगे।
13- नागल की ओर से सहारनपुर की ओर आने वाले आने वाले हल्के वाहन विश्वकर्मा चौक से अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक होकर आएंगे।
14- सहारनपुर से नागल की ओर जाने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस लिंक रोड से होकर अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक होकर जाएंगे।
15- विकास नगर, बेहट की ओर से सहारनपुर, शामली, दिल्ली आने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस कोतवाली देहात से पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा से पुलिस लाइन के सामने होते हुए कलक्ट्रेट तिराङहे से हसनपुर चौक, रामपुर मनिहारन, नानौता से होकर जाएंगे।
16- दिल्ली, शामली की ओर से सहारनपुर नगर, विकास नगर की ओर जाने वाले हल्के वाहन हसनपुर चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, सदर कोतवाली के सामने से विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, लिंकरोड, पहलवान पीर, भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, कोतावाली देहात के सामने से बेहट होकर कलसिया, छुटमलपुर होकर जाएंगे।

-- इन मार्गों पर वाहनों के संचालन पर रहेगा प्रतिबंध
1- छुटमलपुर से गागलहेडी-सहारनपुर
2- काली नदी पुल से गागलहेडी से सहारनपुर।
3- सिडकी से गागलहेडी से सहारनपुर।
4- शाहजंहापुर से सरसावा से सहारनपुर।

आकस्मिक स्थिति में शाहजहांपुर से यमुनानगर की चौकी कलानौर के बीच यातायात एवं कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाने पर थाना सरसावा द्वारा कंट्रोल रूम को सूचित कर डायवर्जन कराया जाएगा।
आकस्मिक स्थिति में यह रहेगा डायवर्जन--
1- दिल्ली, शामली, सहारनपुर नगर की ओर से आने वाला यातायात चौकी शाहजहांपुर से चिलकाना, मिर्जापुर, बादशाहीबाग, विकासनगर, पांवटा साहिब, खिजराबाद, छछरौली, जगाधरी से यमुनानगर जाएगा।
2- हरिद्वार, देहरादून से यमुनानगर, अंबाला की ओर जाने वाले सभी वाहन वह बेहट, मिर्जापुर बादशाहीबाग, विकास नगर, पावंटा साहिब, खिजराबाद, छछरौली, जगाधरी से यमुनानगर जाएंगे।

प्राईवेट बसों, ऑटो, टाटा मैजिक का रूट डायवर्जन
1- दिल्ली, गंगोह बस अड्डे से दिल्ली आने-जाने वाली बसें, बस अड्डे से जनमंच की ओर से निकलकर अग्रसेन चौक, कोर्ट रोड होते हुए दिल्ली की ओर आवागमन करेंगी।
2- गंगोह की ओर जाने वाली बसें जनमंच की ओर से निकलकर अग्रसेन चौक से कोर्ट रोड होते हुए हसनपुर चौक से आईटीसी के रास्ते मानकमऊ होते हुए आवागमन करेंगी।
3-अंबाला की ओर आने-जाने वाली बसें अग्रसेन चौक से कोर्ट रोड, हसनपुर चौक, आईटीसी, मानकमऊ, नकुड़ के रास्ते चौकी शाहजंहापुर होकर जाएंगी।
4- सहारनपुर से देहरादून की ओर आने-जाने वाली बसें अग्रसेन चौक से कोर्ट रोड पुल, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, अंबेडकर चौक, लिंकरोड, नवाबगंज चौक, पुरानी चुंगी, बेहट होकर कलसिया से आवागमन करेंगी।
5- मल्हीपुर, बड़गांव, नागल, देवबंद की ओर आने जाने वाली बसें लकड़ी के पुल से दीवानी तिराहा, सिविल लाइन होकर जा सकेंगी।
6- जो टाटा मैजिक, ऑटो घंटाघर चौक से दिल्ली रोड, नकुड़ की ओर चलतें है उनका संचालन घंटाघर चौक से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो, टाटा मैजिक कोर्ट रोड पुल के नीचे से ही दिल्ली रोड एवं नकुड़ की ओर हसनपुर होकर आ-जा सकेंगे।
7- जो आटो सपना सिनेमा से शेखपुरा नागल की ओर जाते हैं, उनका संचालन सपना टाकिज से प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ के समय में अस्पताल पुल के नीचे से होकर शेखपुरा, नांगल की ओर जा सकेंगे। विश्वकर्मा चौक की ओर कोई भी ऑटो नहीं आने दिया जाएगा।
8- घंटाघर चौक के चारों ओर से ऑटो, टाटा मैजिक का संचालन कांवड़ मेले के दौरान पूर्णतया बंद रहेगा। कोई सवारी वाहन घंटाघर चौक से नहीं चलने दिया जाएगा। कोई सवारी वाहन कांवड मार्ग पर जाने दिया जाएगा।

9-घंटाघर चौक से कैलाशपुर-गागलहेड़ी को चलने वाले ऑटो का संचालन पूूरी तरह बंद रहेगा। ऑटो कांवड़ मेले के दौरान दाबकी जुनारदार होकर कैलाशपुर तक जा सकेंगे।
10- नागल की ओर आने व जाने वाली बसें विश्वकर्मा चौक की बजाय अस्पताल पुल के नीचे से ही आवागमन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed