फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर संविदा समाप्त

चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर संविदा समाप्त

Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर संविदा समाप्त
सहारनपुर। कैराना लोकसभा उप चुनाव के दौरान बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 13 संविदा परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई। उनकी प्रतिभूति भी जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात 13 परिचालक काफी समय से अनुपस्थित चल रहे थे। कैराना लोकसभा उपचुनाव के चलते ड्यूटी में कर्मचारी लगे होने के कारण सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से ड्यूटी पर आने के लिए आदेश जारी किए गए थे। लेकिन 13 संविदा परिचालक ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे। चुनाव ड्यूटी में परिचालकों के चले जाने के कारण डिपो में परिचालकों की कमी हो गई और बसों का संचालन सही प्रकार नहीं हो पाया। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने अमित चौहान, अमित सैनी, अनिल, अभिषेक त्रिपाठी, जोनू कुमार, जोनी कुमार, कोकित कुमार, कुलदीप, मनोज, पंकज सैनी, प्रशांत पांडेय, राजन तथा रविंद्र की संविदा समाप्त कर दी और इन सभी की जमा प्रतिभूति भी जब्त किए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


अनुपस्थित चल रहे संविदा कर्मियों को किया गंगोह से संबद्ध
काफी समय से अनुपस्थित चल रहे पांच संविदा परिचालकों को गंगोह डिपो से आबद्ध किया गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सहारनपुर डिपो में तैनात संविदा परिचालक भगवान पाठक, मुनेश शर्मा, मोहित शर्मा, नवीन शर्मा तथा रविंद्र कुमार लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिसके चलते कैराना लोकसभा उपचुनाव में यात्री प्रबंधन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने इन पांचों संविदा परिचालकों को गंगोह डिपो से आबद्ध किया है। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को परिचालकों से आवश्यकतानुसार संविदा का कार्य लिए जाने एवं मानीटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed