{"_id":"5b085eab4f1c1ba46e8b4981","slug":"191527275179-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बिकने जा रहा सरकारी राशन पकड़ा, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बिकने जा रहा सरकारी राशन पकड़ा, एक हिरासत में
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव हलालपुर से ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा राशन का गेहूं एवं चावल पुलिस ने शहर की वर्धमान कालोनी में पकड़ लिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर राशन को जब्त कर लिया है।
शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने राशन का गेहूं रात में बिकने के लिए ले जाए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मोहल्ला वर्धमान कालोनी पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्राली में जांच की गई तो उसमें ग्राम हलालपुर में राशन के लिए भेजा गया गेहूं एवं चावल भरा हुआ था। पुलिस ने राशन के गेहूं एवं चावल को ट्रैक्टर-ट्राली समेत कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक धूम सिंह को हिरासत में ले लिया है।
देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप ने बताया कि हलालपुर के राशन डीलर मानसिंह का लगभग 50 कट्टे गेहूं एवं चावल पकड़ा गया है। जिला पूर्ति विभाग की टीम पहुंच गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।