फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो कम हो गईं रोडवेज बसें

छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो कम हो गईं रोडवेज बसें

Sat, 26 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो कम हो गईं रोडवेज बसें
सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियों होने के बाद यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो गई, लेकिन रोडवेज बसों के चुनावी ड्यूटी में चले जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहारनपुर जोन की 90 बसें चुनावी ड्यूटी में भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेजों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हो चुकीं हैं और लोग अपनी रिश्तेदारियों में घूमने के लिए जा रहे हैं, लेकिन रोडवेज की बसों का अचानक कम हो जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर जोन के चार डिपो से 90 बसों को उप चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है। जिनमें से 41 बसें सहारनपुर डिपो की ही हैं। ये सभी बसें लंबी दूरी के रूट पर जाने वाली बसें हैं। जिस कारण लंबी दूरी के रूटों पर बसों का टोटा हो गया है। जो बसें चल रहीं हैं, उनमें यात्री खचाखच भरकर जा रहे हैं। गर्मी में बसों में अधिक भीड़ होने के चलते यात्री बेहाल हो रहे हैं। सहारनपुर में कुल 174 बसें हैं, उनमें से 45 बसें की लंबी दूरी के रूट पर चल रहीं हैं। इनमें से 41 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। अब सिर्फ चार बसें ही लंबे रूटों पर संचालित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
-- लंबी दूरी की बसों को भेजा गया चुनाव ड्यूटी में
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि जोन की 90 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जिनमें से 41 बसें सहारनपुर डिपो से भेजी गईं हैं। चुनाव ड्यूटी में लंबी दूरी की बसों को भेजा गया है। लोकल रूट को डिस्टर्ब नहीं किया गया।
--------------------
- किस डिपो से कितनी गईं चुनावी ड्यूटी में
सहारनपुर - 41
मुजफ्फरनगर - 20
छुटमलपुर - 18
खतौली - 11
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed