{"_id":"5ae2252a4f1c1b84028b6afd","slug":"191524770090-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की उल्टी होने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की उल्टी होने से बुजुर्ग महिला की मौत
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला की मौत
सरसावा। थाना चिलकाना के ग्राम गोविंदपुर निवासी खिली देवी (70 वर्ष) पत्नी भोपाल सिंह किसी काम से बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर आई थी। काम निपटा कर वृद्धा अपने गांव वापस जाने के लिये शाहजहांपुर में ही रेलवे फाटक के पास सवारी का इंतजार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार अचानक वृद्धा को खून की उल्टी हुई और वह गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने वृद्धा को उठाकर एक ओर लिटाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को ले जाकर सरसावा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्राम शाहजहांपुर के लोगों ने वृद्धा को पहचान कर उसके गांव में खबर कर दी। इसके बाद परिजन सरसाव अस्पताल पहुंचे और बिना किसी कार्यवाही के शव को साथ ले गए। ब्यूरो