फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार
लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। तहसील समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। डीएम पीके पांडेय ने पीड़ितों की समस्या का समाधान किए जाने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान कुल 42 समस्याएं आई जिसमें मात्र एक का निस्तारण किया जा सका।

डीएम पीके पांडेय व एसएसपी बबलू कुमार ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि वे फरियादियों की जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मौके पर मौजूद कुछ फरियादियों ने कहा कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। समाधान दिवस में अवैध कब्जे, रजवहों की गूल को समाप्त करने, राशन कार्ड, पेंशन, विद्युत, ऋण मोचन होने के बाद भी बैंक द्वारा किसानों के खातों से रुपये काटने आदि की समस्याएं सर्वाधिक रही।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार रमेश कुमार, नायब तहसीलदार भोपाल सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed