फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्रय केंद्र न बनने से किसान नाराज

क्रय केंद्र न बनने से किसान नाराज

Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र न बनने से किसान नाराज
एफसीआई के गोदाम पर क्रय केंद्र न बनने से किसानों में नाराजगी
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। इस साल भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर गेहूं क्रय न बनाने को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि यह मुख्य स्थान है जहां केंद्र बनाने पर चारों ओर से किसान की पहुंच आसानी से हो जाती है।
विकास खंड साढौली कदीम में गेंहू क्रय केंद्रों का सही से निर्धारण न होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि प्रतिवर्ष भारतीय खादय निगम के गोदाम गंदेवड़ में गेहूं क्रय केंद्र संचालित किया जाता रहा है। इस पर प्रतिवर्ष किसान आसानी से अपनी फसल का तौल कराते रहे हैं। इस वर्ष इसे क्रय केंद्र न बनाये जाने से क्षेत्र के गांव फैजाबाद, रहना, मायापुर रूपपुर, खुशालपुर, असगरपुर, ताहरपुर, मिर्जापुर पोल, रायपुर, मलकपुर आदि सहित लगभग 40 गांवों के किसान प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गत वर्ष इस क्रय केंद्र पर सप्ताह में दो-तीन दिन ही तौल हो पाता था। फिर भी इस क्रय केंद्र पर काफी मात्रा में किसानों ने गेहूं का तौल कराया। अब इसे क्रय केंद्र न बनाए जाने से गंदेवड़ से बादशाहीबाग के बीच लगभग 15 किलोमीटर एवं गंदेवड़ से फैजाबाद के बीच लगभग बारह किलोमीटर के दायरे में कोई भी गेंहू क्रय केंद्र नहीं है। इससे इस क्षेत्र के दायरे के किसानों को गेहूं बेचने में भारी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार इस क्रय केंद्र पर गत वर्ष भी लगभग 2200 कुंतल गेहूं का तौल कराया गया है जबकि कांसेपुर क्रय केंद्र पर लगभग 950 क्विंटल गेहूं तौल कराने के बावजूद भी इसे क्रय केंद्र बनाया गया है। किसानों ने मांग की है कि गंदेवड़ में गेंहू क्रय केंद्र बनाया जाना जरूरी है। उधर, एडीओ कोआपरेटिव रुद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने गंदेवड़ एवं लौदीपुर में भी गेहूं क्रय केंद्र बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा था। उधर, निगम के गंदेवड गोदाम प्रभारी अनुराधा मिश्रा ने बताया कि डीएम द्वारा विकास खंड में चार ही गेहूं क्रय केंद्र संचालित कराये जाने के आदेश है। इनमें गंदेवड़ का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed