{"_id":"5aca6ee94f1c1be46b8b472f","slug":"191523216105-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवेशन में कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवेशन में कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवेशन में कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव
सहारनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें विनोद कुमार को अध्यक्ष चुना गया।
रविवार को बेरीबाग स्थित कृषि प्रसार भवन में हुए अधिवेशन का शुभारंभ कृषि उपनिदेशक राजीव कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष राधारमण, प्रांतीय महामंत्री अंबा प्रकाश शर्मा, और संरक्षक देशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अधिवेशन में पिछले दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्राविधिक सहायकों के ग्रेड पे को बढ़ाया जाए। उन्होंने यात्रा भत्ता, समय से प्रमोशन और अवशेष बीजों के निस्तारण सहित अन्य मांगें कीं। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि एकता में ही बल होता है। अधिवेशन में कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष विनोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, संगठन मंत्री भूषण कुमार, कोषाध्यक्ष अक्षय कुमार और जिला मंत्री प्रमेश कुमार निर्वाचित हुए हैं। सेवाराम, अमरपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार, अक्षय कुमार, योगेश शर्मा, प्रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, अजय तोमर, ओपी राठी, अशोक कुमार मलिक, डॉ. दीपक, यशवीर सिंह सैनी, सहंसर पाल सिंह, विमल कुमार चौहान, प्रभात मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।