{"_id":"5ac51dda4f1c1bdd618b57db","slug":"191522867674-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन और राशन कालाबाजारी पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन और राशन कालाबाजारी पर रोक की मांग
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। भारतीय जनता पार्टी के नगराध्यक्ष ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और राशन की कालाबाजारी पर चिंता जताते हुए मंडलायुक्त से जनहित में कारगर कदम उठाने की मांग की है।
भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश राणा ने मंडलायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि यमुना नदी पर अवैध रुप से खनन का कारोबार जोर-शोर से जारी है। सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर खनन माफिया रात के अंधेरे में यमुना का सीना छलनी कर भारी मात्रा में रेत का खनन कर रहे है। रेत खनन से नदी में भारी कटान होने के साथ ही राजस्व की हानि हो रही है। पत्र में उन्होंने अवैध खनन के केन्द्र बने यमुना घाटों का भी खुलासा किया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि राशन की दुकानों पर अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी का धंधा चल रहा है। बड़ी संख्या में पात्र लोग खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित रह गए हैं। उन्होंने जनहित में शासन की खाद्य सुरक्षा योजना में वंचित रह गए पात्र लोगों को शामिल करने और धांधलेबाजी को रोके जाने की मांग की है।