फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बसों को शहर में जाने से रोका, यात्रियों को दूर तक चलना पड़ा पैदल

बसों को शहर में जाने से रोका, यात्रियों को दूर तक चलना पड़ा पैदल

Tue, 03 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बसों को शहर में जाने से रोका, यात्रियों को दूर तक चलना पड़ा पैदल
बसों को शहर में जाने से रोका, यात्री भटकते रहे
विज्ञापन

सहारनपुर। दलित संगठनों द्वारा शहर में लगाया गया जाम शहर ही नहीं यहां आने वाले लोगों के लिए भी मुसीबत बन गया। शहर के पूरी तरह से जाम होने के बाद सहारनपुर की ओर आने वाली बसों को बाहर ही रोक दिया गया। यात्रियों को कई-कई किलोमीटर तक पैदल ही सफर करना पड़ गया। कलक्ट्रेट, अस्पताल चौक, देहरादून चौक और घंटाघर पर जाम लग जाने से न सिर्फ शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा बल्कि बाहर से आने और जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई।
जाम की स्थिति को देखते हुए देहरादून की ओर से आने वाली बसों को जेल चुंगी पर ही रोक दिया गया। जेल चुंगी पर ही उतार दिए जाने से नाराज यात्रियों की चालक और परिचालक से नोकझोंक भी हुई। यात्री सिर पर सामान और बच्चों को गोद में लिए पैदल ही कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पहुंचे। छुटमलपुर से अपनी बीमार मां जगवती को अस्पताल में उपचार के लिए ले जा रहे दिनेश ने बताया कि कोई रिक्शा तक नहीं मिला। बीमार मां को कुछ दूर तक तो पैदल लेकर चलना पड़ा। फिर एक मोटरसाइकिल चालक से हाथ जोड़े तो उसने अस्पताल तक उन्हें छोड़ा। देहरादून के दीपा और विनय अपने बच्चों का गोद में लिए बैग उठाए देहरादून चौक तक पैदल ही पहुंचे।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को विकास भवन के नजदीक रोक लिया गया। वहां से यात्री पैदल आए। बेहट की ओर से आने वाली बसों को नाजिरपुरा में ही रोक दिया गया जबकि मेरठ की ओर से आईं बसों को पेपर मिल से कुछ पहले ही रोक दिया गया। यात्री पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। जगह-जगह जाम और हिंसक घटनाओं को देखते हुए बसों का संचालन काफी देर तक रोक दिया गया। इससे यात्री परेशान हो गए। रोडवेज बस चालकों द्वारा हाथ खड़े कर दिए जाने के बाद यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे। इससे ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि जगह-जगह जाम के चलते बसें कई जगह फंस गईं। शहर में जाम की स्थिति के चलते कुछ बस चालकों ने कुछ देर के लिए बसें बाहर ही रोक दीं। हालांकि बाद में सभी बसों का निर्धारित स्थानों से ही संचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed