{"_id":"5ac131614f1c1bd2618b4fab","slug":"191522610529-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के नाम पर लूट खसोट बंद करें शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के नाम पर लूट खसोट बंद करें शिक्षण संस्थान
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के नाम पर लूट खसोट बंद करें शिक्षण संस्थान
गागलहेड़ी। रविवार को पूर्व सांसद मंसूर अली खान और सहारनपुर से मेयर का चुनाव लड़ चुके बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान ने कैलाशपुर में बने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है। वर्तमान समय में जो भी शिक्षा से वंचित रहता है समाज में उसे बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बिना शिक्षा के समाज और देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। आज शिक्षा के नाम पर लूट खसोट हो रही है। गरीबों के बच्चे धन के अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को चाहिए कि वे इसे बंद कर सभी को समान रूप से शिक्षा के दान से लाभान्वित करें। बसपा नेता ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी शिक्षण संस्थाओं की जरूरत है जो शिक्षा को व्यापार न बना कर सेवा भाव से समाज की सेवा करें। पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी, साद अली खान, चौधरी राशिद प्रधान, राव सनवर प्रधान, सचिन शर्मा, विवेक भारद्वाज, अरुण प्रताप राणा, बलियाखेड़ी ब्लाक प्रमुख मोहम्मद इमरान आदि रहे।