{"_id":"5ab2a7614f1c1bb8758b6ca5","slug":"191521657697-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद व भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से बौखलाए विपक्षी दल : यदुवंशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद व भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से बौखलाए विपक्षी दल : यदुवंशी
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने चार वर्षों में विकास कार्यों और विदेश नीति से विश्व में भारत का परचम लहराया है। आतंकवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से विपक्षी दल बुरी तरह से बौखला गए हैं।
शास्त्री चौक स्थित बैंक्वेट हाल में मंगलवार की रात्रि युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में सुभाष यदुवंशी ने कहा कि कांग्रेस, बसपा व सपा को देश की कोई चिंता नहीं है। उनका मकसद सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटवाना है। गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव से पूर्व सपा बसपा में हुए गठबंधन पर यदुवंशी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए मजबूरी वश एक हुए हैं। लेकिन इस गठबंधन से भाजपा पर कोई असर नहीं पडे़गा। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस एक सिंगल मैन पार्टी हैं। उन्होंने युवाओं से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी और विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है। कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, चौधरी राजपाल सिंह व अजीत सिंह पुंडीर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप व संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवराज रोड ने किया।