फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होली के मद्देनजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

होली के मद्देनजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
होली के मद्देनजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च
सहारनपुर। रंगों के त्यौहार में कोई भंग न पड़ जाए, इसके लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। न सिर्फ बैठकें कर लोगों से प्रेम एवं सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है, बल्कि पीएसी एवं दंगा नियंत्रण वाहन के साथ फ्लैग मार्च निकालकर खुरापातियों को कड़ी चेतावनी भी दी है। माहौल बिगाड़ने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

आला अधिकारी बृहस्पतिवार को सड़क पर थे। जिलाधिकारी पीके पांडेय तथा एसएसपी बबलू कुमार अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतर पड़े और पूरे शहर में पैदल मार्च शुरू किया। प्रत्येक थाना की पुलिस को साथ लेकर एक-एक गली में घूमकर लोगों को त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की और माहौल बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। दहन के लिए रखी गई होली वाले स्थानों पर जाकर लोगों से बातचीत की और किसी भी प्रकार का हुड़दंग न किए जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में कड़ा सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। शहर में 70 एवं देहात में प्रत्येक थाना क्षेत्र में 10-10 मोबाइल टीमें लगाई गईं हैं। पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी एवं सूचनाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। पीएसी की तीन कंपनी, 300 अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

होली के दिन ही जुमा की नमाज होने के चलते संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा रखे जाने की संबंधित थाना क्षेत्रों को हिदायत दी गई है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी किए जाने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed