{"_id":"5a623b874f1c1b805a8b4f80","slug":"191516387207-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के मदरसा और मस्जिद के निर्माण को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के मदरसा और मस्जिद के निर्माण को रुकवाया
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कब्रिस्तान की भूमि पर मदरसा व मस्जिद का निर्माण हो रहा है। विहिप कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर बताया कि यह निर्माण बिना अनुमति के हो रहा है जो अवैध है। इस पर थाना प्रभारी खुद मौके पर गए और बिना अनुमति से कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
जिला प्रचार प्रमुख सचिन गुर्जर के नेतृत्व में विहिप कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थाना प्रभारी एसके राणा को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि बाईपास रोड नगर पंचायत टंकी के पास स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर मुस्लिम समुदाय द्वारा बिना अनुमति के मदरसा व मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य की प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। बिना अनुमति के मदरसा एवं मस्जिद निर्माण कार्य पूरी तरह से गैर कानूनी है, इसलिए निर्माण कार्य तुरंत रुकवाया जाए। इस पर थाना प्रभारी फोर्स लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया। उन्होंने निर्माण कराने वाले लोगों को हिदायत दी, कि पहले अनुमति लेकर आओ उसके बाद निर्माण कार्य कराना, वरना कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालो में सचिन गुर्जर, चंदरपाल, अशोक कुमार, ओमबीर सिंह, संदीप राणा, विशाल देव गुर्जर आदि शामिल रहे।