{"_id":"5a4a7cd84f1c1b9b518b46df","slug":"191514831064-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथक प्रदेश की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथक प्रदेश की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथक प्रदेश की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। प्रदेश को चार हिस्से में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने जिलाधिकारी पीके पांडे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पश्चिम प्रदेश के विकास के लिए अलग से 50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिलाने की भी मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडल और 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का गठन होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अलग राज्य बनने से समाज के सभी वर्गों को फायदा होगा। उन्होंने वेस्ट यूपी के विकास के लिए बडे उद्योग स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने मेरठ में मिनी सचिवालय और उच्च न्यायालय की स्थापना करने और सहारनपुर में एक विश्वविद्यालय की बनाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने टपरी और पेपर मिल फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने आदि की मांग भी की। अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, विनोद सैनी, विरेंद्र सिंह बिल्लू, मौहम्मद आसिम मलिक, मौहम्मद वली अहमद, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेशचंद आदि रहे।