फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईमानदारी से तालीम हासिल कर अच्छे और सच्चे रास्ते पर चलें: फरीदुद्दीन

ईमानदारी से तालीम हासिल कर अच्छे और सच्चे रास्ते पर चलें: फरीदुद्दीन

Wed, 27 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
ईमानदारी से तालीम हासिल कर अच्छे और सच्चे रास्ते पर चलें: फरीदुद्दीन
देवबंद (बागपत)। मदरसा अरबिया उलूमुल कुरआन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अर्द्धवार्षिक परीक्षा में स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रोग्रेसिव एंड डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से मदरसा अरबिया उलूमुल कुरआन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दारुल उलूम वक्फ के उस्ताद-ए-हदीस मौलाना फरीदुद्दीन कासमी ने कहा कि बच्चों को मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करनी चाहिए और उसकी रोशनी को दूर दूर तक फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना तालीम हासिल किए जीवन अंधकारमयी रहता है। इसलिए माता पिता को चाहिए कि वह बच्चों को तालीम जरूर दिलाएं। मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के उस्ताद मौलाना मुफ्ती निसार खालिद कासमी ने कहा कि दीनी तालीम अच्छे और सच्चे रास्तों पर चलने का संदेश देती है। इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ तालीम हासिल करें। इस दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले 12 छात्रों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। अध्यक्षता मौलाना फरीदुद्दीन व संचालन मौ. इमरान ने किया। इस मौके पर मदरसा जामिया उम्मुल कुर्रा के चेयरमैन अंजार अली, मौलाना फाजिल अहमद नासिरी समेत मदरसा छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed