{"_id":"5a1db5184f1c1b95188b6d70","slug":"191511896344-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में आग से दो लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में आग से दो लाख का सामान जला
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान में आग से दो लाख का सामान जला
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला मेमारान में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये की कीमत का घरेलू सामान जल गया। घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। सूचना पाकर हल्का लेखपाल और पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
नगर के मोहल्ला मेमारान निवासी नसीर अहमद ने बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब बारह बजे जब वह शादी से वापस लौटे तो उनके मकान में भयंकर आग लगी थी। नसीर ने बताया कि शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा आग पर पानी और मिट्टी डालकर करीब दो घंटे में काबू पाया जा सका। मगर तब तक घर का सामान जलकर राख हो चुका था। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने घटना के बारे में जानकारी ली। हल्का लेखपाल रामनारायण ने भी नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित ने नुकसान की कीमत दो लाख रुपये बताई।