फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली मिस्त्री की करंट से मौत

बिजली मिस्त्री की करंट से मौत

Mon, 13 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री की करंट से मौत
बिजली मिस्त्री की करंट से मौत
विज्ञापन


नागल। बजाज शुगर मिल में बिजली के खंभे पर ट्यूब लगाते समय करंट लगने से नीचे गिरे मिस्त्री की हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
गांव नन्हेड़ा बुढ्ढाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय आलम पुत्र इकबाल बजाज शुगर मिल गांगनौली में ठेकेदार के माध्यम से बिजली मैकेनिक का काम करता था। शनिवार की दोपहर वह गोदाम के पास बिजली के खंभे पर ट्यूब बदल रहा था। उस वक्त उसके साथ गांव का ही रहने वाला आजम भी था। इसी दौरान वह करंट लगने से खंभे से नीचे आ गिरा। आजम ने शोर मचा कर आस पास से लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद मिल कर्मचारी उसे लेकर सहारनपुर पहुंचे। जहां से उसकी हालत खराब होने पर उसे हायर सेंटर पीजीआई भेज दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने मुआवजा देना तो दूर की बात उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने में भी मदद तक नहीं की। उधर एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर आती तो कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed