फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर के पेट्रोल पंपों के शौचालय सार्वजनिक घोषित

शहर के पेट्रोल पंपों के शौचालय सार्वजनिक घोषित

Sat, 28 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर के पेट्रोल पंपों के शौचालय सार्वजनिक घोषित
सहारनपुर। शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने नगर क्षेत्र के तमाम पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों को सार्वजनिक घोषित किया है। यानी आज से आप किसी भी पेट्रोल पंप पर बने शौचालय का इस्तेमाल कर सकेंगे वह भी नि:शुल्क।
विज्ञापन

नगर में आज भी अनेक क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के अनेक लोग खुले में जाकर शौच करते हैं। स्टेशन के आसपास सड़क पर रहने वाले परिवार रेल की पटरी पर जाकर शौच करते हैं। इसके अलावा शहर में अनेक जगहों पर राह चलते लोग लघुशंका के लिए भी दीवारों आदि का सहारा लेते हैं। अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने नगर क्षेत्र को ओडीएफ बनाने की कार्रवाई तेज कर दी है। शहरी क्षेत्र के करीब 23 रिटेल आउटलेट्स और पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों को सार्वजनिक शौचालय घोषित किया है। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि यदि किसी पेट्रोल पंप स्वामी को इससे आपत्ति है तो वह सात दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed