{"_id":"59c806a74f1c1b21688b660f","slug":"191506281127-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। रविवार की शाम फिर तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर जड़ौदा पांड़ा गांव के लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। खेतों का घेराव कर कांबिंग की। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी व पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने खेतों पर ढोल बजवाया, लेकिन तेंदुए का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गांव जड़ौदा पांडा गांव के पास नहर किनारे पेट्रोल पंप के पीछे राकेश प्रधान के खेतों में महीपाल, ओमप्रकाश, सोमपाल, देवीचंद पशुओं के लिए घास काट रहे थे। इसी वक्त जंगली गाय की आवाज आई तो वे उस ओर दौड़े। उन्होंने बताया कि तेंदुआ गाय पर हमला कर रहा था। उन्होंने शोर मचाया और गांव में अन्य ग्रामीणों को खबर की। सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा वन विभाग के मेहर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च आपरेशन चलाया। गन्ने का जंगल होने के कारण कहीं भी तेंदुए का पता नहीं चल सका। सर्च आपरेशन में मेनपाल एसआई के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।