फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क और सीवर लाईन निर्माण की मांग--

सड़क और सीवर लाईन निर्माण की मांग--

Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क और सीवर लाईन निर्माण की मांग--
सहारनपुर। पवन विहार के लोगों ने सांसद से सड़क और सीवर लाइन निर्माण की मांग की है। मंगलवार को पवन विहार गली नंबर चार के लोगों ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि उनकी गली की सड़क टूटी पड़ी है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही सीवर लाईन ना होने की वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पत्र देकर सांसद से सड़क और सीवर लाईन निर्माण की मांग की। सांसद ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान विक्रांत वर्मा, राजीव शर्मा, पंकज चौधरी, लता देवी, पुष्पा सिंह, शशी त्यागी, माधुरी शर्मा, विनय कुमार राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सात से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
सहारनपुर। ए-1 कॉलोनी के लोगों द्वारा गढ़वाल सभा में सात से 13 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व छह सितंबर को सोफिया इंग्लिश मीडिया स्कूल के निकट स्थित श्री हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा वाचन गिरीशानंद मानस देहरादून से आकर करेंगे। इस मौके पर पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मास से ही मानव को मुक्ति मिल जाती है। कथा के माध्यम से सहारनपुर की पावन धरती पर प्रवचनों की अमृत वर्षा होगी।
विज्ञापन


स्वच्छता के प्रति जागरूकता को निकाली रैली
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर देव भास्कर पांडेय ने बताया कि शिक्षक दिवस के मौके पर जनपद में अनेक जगहों पर छात्रों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही शौचालय विहीन परिवारों के छात्रों ने अपने अभिभावकों को पत्र लिखकर शौचालय बनवाने की जिद की। जनपद के अनेक प्राथमिकता, उच्च प्राथमिक एवं इंटर कॉलेजों में स्वच्छता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed