फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बकाएदारों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, नीलामी की तैयारी

बकाएदारों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, नीलामी की तैयारी

Sun, 27 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
बकाएदारों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, नीलामी की तैयारी
बकाएदारों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, नीलामी की तैयारी
विज्ञापन

सहारनपुर। बकाया नहीं चुकाने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। इसके लिए तहसील सदर ने वसूली के नीलामी प्रक्रिया का शेड्यूल तय कर दिया है। अब इसकी संपत्तियों की नीलामी करके बकाया वसूला जाएगा।

शनिवार को नीलामी शेड्यूल जारी करते हुए तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने बताया कि शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी पर बैंक के 1 लाख 11 हजार 170 रुपये बकाया हैं। इसके स्वामी नवीन नगर के रामेश्वर सिंह पुत्र नारायण सिंह है। इसकी नीलामी के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की गई है। घानाखेड़ी निवासी हुसैन जिलानी पुत्र मोहम्मद हनीफ पर 7 लाख 14 हजार 679 रुपये की बैंक बकायादारी है। इसके लिए नीलामी की तारीख 4 सितंबर रखी गई है। तेलीपुरा निवासी राजकुमार पुत्र फूल सिंह पर 7 लाख 3 हजार 912 रुपये की बैंक की बकाएदारी है। इसकी नीलामी के लिए 31 सितंबर की तारीख लगाई गई है। हुसैनपुर निवासी तौहीद पुत्र यासीन पर 67 हजार 649 रुपये बकाया हैं। इसके लिए नीलामी 14 सितंबर को की जाएगी। प्रेम वाटिका निवासी प्रवीण गाबा पुत्र लालचंद पर न्यायालय देय के 6 लाख 21 हजार 230 रुपये बकाया हैं। इसे वसूलने के लिए नीलामी की तारीख 4 सितंबर लगाई गई है। गुरुग्राम की ग्लोकल इंडिया बिल्ड सिटी पर एक करोड़ 26 लाख 42 हजार 540 रुपये की बकाएदारी है। यह कंपनी आनंद कुमार राय पुत्र मनिभूषण राय निवासी जिला पश्चिमी चंपारण की है। इसे वसूलने के लिए 4 सितंबर की तारीख रखी गई है। इसके अलावा इन पर 50 लाख 97 हजार 600 रुपये भी बकाया हैं। तहसीलदार ने बताया कि राशिका बिल्वेल प्राइवेट लिमिटेड पर स्टांप शुल्क की एक करोड़ 44 लाख 32 हजार 640 रुपये बकाया हैं। इसके स्वामी प्रतीक बंसल पुत्र राजेश बंसल निवासी कटरा बाल मुकुंद मोरगंज है। तहसीलदार सदर ने बताया कि सभी बकाएदारों की पहले ही आरसी जारी की गई थी। इसके बावजूद उन्होंने बकाया जमा नहीं कराया। इसके चलते बकाएदारों की नीलामी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed