{"_id":"598618fd4f1c1b91778b4623","slug":"191501960445-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
देवबंद (सहारनपुर)। गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पत्थर फेंकने की घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।
शनिवार को भायला रोड पर कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री मजाहिर हसन के नेतृत्व में पुतला दहन करते हुए हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मजाहिर हसन ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का उत्पीड़न कर उनकी आवाज दबाने में लगी है। कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमले की निंदा करते हुए घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
पुतला दहन करने वालों में वरयाम खान, सफी मिस्त्री, सईद अंसारी, महफूज अंसारी, सुक्का अंसारी, हिफ्जुर्रहमान अंसारी, मौ. मुस्तफा आदि रहे। वहीं, कांग्रेस के जिला महासचिव डा. विश्वनाथ गौतम ने आरोप लगाया कि गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की कार पर पत्थरबाजी कर अपनी औछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की भावना से राजनीति कर रही है। पत्थर बाजी करने वाले भाजपाइयों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में रमेशचंद्र सैनी, सुरेश कुमार, नीटू, अंकुर, विशाल शर्मा, ओमनाथ कश्यप आदि रहे।