{"_id":"5957fa0e4f1c1b0f658b49c2","slug":"191498937870-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में सभी चिकित्सा विधाओं का सहयोग जरूरी : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में सभी चिकित्सा विधाओं का सहयोग जरूरी : सैनी
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवाओं में सभी चिकित्सा विधाओं का सहयोग जरूरी : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की ओर से डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एवं इससे जुड़े चिकित्सकों को आयुष चिकित्सा विभाग में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने हेतु सभी चिकित्सा विधाओं का सहयोग लेना जरूरी है।
अंबाला रोड स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी, आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. केपीएस चौहान, राष्ट्रीय सचिव डीएस शर्मा, डा. विनोद कुमार, संजोयक डा. कल्याण सिंह सैनी और सह संयोजक डा. जुनैद अंसारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों जसविंद कौर सोढ़ी, महेंद्र सैनी, राकेश कांबोज, सुशील कुमार, संजय मेहता को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सचिव डा. एस शर्मा, कोर्डिनेटर डा. विनोद, कल्याण सैनी, जुनैद अंसारी आदि को भी सम्मानित किया गया। संचालन रामकुमार पांडेय और पवन सैनी ने संयुक्त रुप से किया। समारोह में डा. कल्याण सैनी, डा. पूनम पुंडीर, डा. जुनैद अंसारी, डा. वीके सम्राट को सम्मानित किया गया।