फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19 forwarding centers set for application forms

आवेदन पत्रों के लिए 19 अग्रसारण केंद्र निर्धारित

Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
19 forwarding centers set for application forms
आवेदन पत्रों के लिए 19 अग्रसारण केंद्र निर्धारित
विज्ञापन

सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2022 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के दसवीं और 12वीं के आवेदन पत्र अग्रसारण के लिए जनपद में 19 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
अग्रसारण केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान, डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा, केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़, एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद, राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुआं, राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नकुड़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला, राजकीय हाई स्कूल तोताटांडा, राजकीय हाई स्कूल साढौली हरिया, राजकीय हाई स्कूल जखवाला, राजकीय हाई स्कूल सड़क दूधली, पंडित दीनदयाल कॉलेज ढायकी और राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए अग्रसारित किए जाने वाले आवेदन पत्रों की संख्या निर्धारित की गई है। दसवीं के अधिकतम 600 और 12वीं के अधिकतम 400 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित कर सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की फीस निर्धारित
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की फीस भी निर्धारित कर दी है। हाईस्कूल संस्थागत के लिए 500 रुपये 75 पैसे, हाईस्कूल संस्थागत क्रेडिट सिस्टम के लिए 200 रुपये 75 पैसे, हाईस्कूल व्यक्तिगत के लिए 706 रुपये, हाईस्कूल व्यक्तिगत क्रेडिट सिस्टम के लिए 306 रुपये, हाईस्कूल व्यक्तिगत विनियम के तहत अतिरिक्त परीक्षा के लिए 206 रुपये, 12वीं संस्थागत के लिए 600 रुपये 75 पैसे, 12वीं कृषि भाग-1 व 2 के लिए 600 रुपये 75 पैसे, 12वीं व्यक्तिगत के लिए 806 रुपये, 12वीं व्यक्तिगत कृषि भाग-1 व 2 के लिए 806 रुपये, 12वीं विनियम के तहत एक विषय की परीक्षा के लिए 206 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 2022 की परीक्षाओं के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने के लिए 19 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। साथ ही व्यक्तिगत और संस्थागत अभ्यर्थियों की फीस भी तय कर दी गई है।
- रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed