फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   18th in the country in cleanliness, first place in the state in citizen feedback

स्वच्छता में देश में 18वां, सिटीजन फीडबैक में प्रदेश में पहला स्थान

Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
18th in the country in cleanliness, first place in the state in citizen feedback
-स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा 22 मार्च को जारी की गई रैंक
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभी चल रहा है। 22 मार्च तक के सर्वेक्षण में सहारनपुर नगर निगम देश में 18वें स्थान पर है, जबकि सिटीजन फीडबैक के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारी उत्साहित हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि इससे हमें और अधिक काम करने की ऊर्जा मिली है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों और सफाईकर्मियों को तन और मन से काम करने की अपील की।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 स्वच्छ सर्वेक्षण में 22 मार्च तक के कार्यों के आधार पर टॉप-20 नगरों की रैंक जारी की है। इसमें सहारनपुर नगर निगम को 18वें स्थान पर रखा गया है। इसके अलावा सिटीजन फीडबैक की भी रैंक जारी हुई है, जिसमें सहारनपुर नगर निगम 11,879 अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर पहले भी सिटीजन फीडबैक में सहारनपुर पहले ही पायदान पर था। उन्होंने बताया कि नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में पहले नंबर पर आने का लक्ष्य दिया है। बीते वर्ष के सर्वेक्षण में जो कमियां रही थीं उन्हें चिह्नित कर दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक के मामले में भी बीते सप्ताह सहारनपुर देश में पहले नंबर पर था। प्रयास यही है कि रैंक तो सुधरे ही, साथ महानगर में स्वच्छता के क्षेत्र में सुधार लोगों को नजर भी आए। उन्होंने बताया कि नगरायुक्त ने और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने के निर्देश पूरी टीम को दिए हैं।
विज्ञापन

------
कंपनी बाग में चला विशेष अभियान
नगर निगम की टीम ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस कंपनी बाग में विशेष सफाई अभियान चलाया। सड़कों पर सफाई के साथ ही जंगली झाड़ियों को काटकर बाहर किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने कंपनी बाग में गंदगी को लेकर नगर निगम में शिकायत की थी। कंपनी बाग में प्रतिदिन हजारों लोग टहलने के लिए आते हैं। ऐसे में सफाई कराया जाना बेहद जरूरी था, जिससे लोगों को परेेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed