{"_id":"5c7043fcbdec22736b5eaf18","slug":"181550861308-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजिट रिमांड के लिए जेल में लगी विशेष अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांजिट रिमांड के लिए जेल में लगी विशेष अदालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देवबंद से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ट्रांजिट रिमांड पर देने के लिए जिला कारागार परिसर में विशेष अदालत लगाई गई। लगभग आधा घंटा जेल में चली कार्रवाई के बाद दो दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया। फिर दोनों आरोपी को कड़ी सुरक्षा के साथ लखनऊ रवाना कर दिया गया।
देवबंद से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आरोपी शाहनवाज और आकिब अहमद को पहले तो एटीएस टीम पुलिस लाइन लेकर पहुंची थी। दोपहर में दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भीड़ अधिक होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से दोनों को जिला कारागार पहुंचाया गया।
जिला कारागार में विशेष अदालत लगाई गई। अपराह्न 3.22 बजे सीजेएम दीनानाथ ने कोर्ट में सुनवाई की। लगभग आधा घंटे की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को लखनऊ ले जाने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी गई। अपराह्न 3.55 बजे दोनों को जिला कारागार से लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।