{"_id":"5c5c2d0fbdec22297827ad2e","slug":"181549544719-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की जिला अध्यक्ष की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की जिला अध्यक्ष की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बेहट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भेजकर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष के खिलाफ अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
मुसैल के अनिल राणा, बुढ्ढाखेड़ा कदीम के करण सिंह, करौंदी के सुशील कुमार, बरौली के डा किरणपाल सिंह राणा, निवादा के सतीश कुमार, फरकपुर निवादा के मांगेराम, कंधेला के नेकीराम, भोगपुर के कपूर सिंह कांबोज, मुजफ्फराबाद के संजय कुमार, लंढौरा जुनारदार के शिव कुमार त्यागी, रामखेड़ी के राजपाल सिंह और बेहड़ा संदल सिंह ब्रजपाल सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। दलाल किस्म के लोगों को महत्व दिया जा रहा है। इससे पार्टी की छवि को काफी नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताता है जबकि जिला अध्यक्ष लगातार उनका अपमान कर रहे हैं। इस हालत में सुधार न हुआ तो जल्द ही कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के खिलाफ अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
उधर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि जो लोग शिकायत कर रहे हैं, वे न अब पार्टी के पदाधिकारी हैं और ना ही पहले थे। वे सपा के आदमी हैं और पार्टी की छवि खराब करने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने आलाकमान को इस बारे में अवगत करा दिया है।