{"_id":"5c2a74b9bdec225709210c3d","slug":"181546286265-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून कालेज में डाके के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून कालेज में डाके के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार की देर शाम बदमाशों द्वारा दून कालेज के चेयरमैन के आवास में अंजाम दी गई डकैती की घटना में 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। घटना ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। घटना के बाद से आलाधिकारी थाने पर डेरा डाले हैं और पुलिस टीमें खुलासे के लिए जुटी हैं। कप्तान ने भी रविवार रात फिर थाने पहुंच खुलासे की दिशा में प्रगति संबंधी जानकारी थाना पुलिस से ली।
बता दें कि शनिवार की शाम सात बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने दून कालेज परिसर में स्थित चेयरमैन आवास पर धावा बोल कर उनके परिजनों को बंधक बनाते हुए नगदी और जेवर लूट लिए थे। इसके बाद बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए थे। सुबह तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को साढे़ तीन लाख रुपये की नगदी कालेज के पीछे झाड़ियों से बरामद हुई थी। घटना के बाद एसएसपी ने भी मौके का मुआयना कर अधीनस्थों को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। दून हाईवे पर घटना का होना पुलिस के लिये किसी चुनौती से कम नहीं है। घटना के बाद से एसपी देहात विद्यासागर मिश्र व सीओ बेहट ब्रह्मपाल सिंह थाने पर ही घेरा डाले है, जबकि पुलिस की कई टीमें भी घटना का खुलासा करने के प्रयास में जुटी हैं। रविवार की रात भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार थाने पहुंचे और खुलासे की प्रगति से संबंधित जानकारी ली। पुलिस घटना के बाद से ही कालेज स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ करने में जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी अहम सुराग हाथ नहीं लग सके हैं। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैली है। जिस प्रकार से बेखौफ बदमाशों ने हाईवे पर घटना को अंजाम दिया है उससे आम जन भी भयभीत है। उधर, थानाध्यक्ष बिजेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।