फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। केबल व्यवसाय में पोस्टपेड सेवा से प्रीपेड सेवा में परिवर्तित करने के विरोध और अन्य मांगों को लेकर जिला सहारनपुर केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट शेरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ट्राई के आदेश से 29 दिसंबर को सभी पेड चैनल बंद कर दिए जाएंगे। इससे इस कारोबार में लगे लोगों को अपने व्यवसाय से हाथ धोना पड़ेगा।

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में जिला सहारनपुर केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने कहा कि ट्राई ने 130 रुपये प्रतिमाह में फ्री टू एयर चैनल उपभोक्ताओं को दिखाने का आदेश दिया है। जबकि देश में डीडी डायरेक्ट प्लस के माध्यम से उपभोक्ताओं को सभी फ्री टू एयर चैनलों को बिना किसी शुल्क के दिखाया जा रहा है। ऐसे में लोकल केबल ऑपरेटर को उपभोक्ताओं से फ्री टू एयर चैनल का 130 रुपये प्रतिमाह प्राप्त नहीं होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 29 दिसंबर से पहले जिले के सभी केबल ऑपरेटर अपना नेटवर्क पूरी तरह से बंद कर देंगे। इस दौरान प्रदीप बत्रा, राजीव सोनकर, राहुल कुमार, सुनील आहुजा, प्रमोद कुमार शर्मा, इंद्रप्रकाश, मोहम्मद अकरम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed