फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कमिश्नर और डीएम ने गांव जंधेड़ी में लगाई चौपाल

कमिश्नर और डीएम ने गांव जंधेड़ी में लगाई चौपाल

Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर और डीएम ने गांव जंधेड़ी में लगाई चौपाल
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय जंधेड़ी में चौपाल लगाई और नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव जंधेड़ी में आयोजित चौपाल में कमिश्नर सीपी त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण से जुड़ी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत बहुत सारी योजनाएं गरीब एवं पात्र महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, शिक्षा मित्र और ग्राम पंचायत अधिकारी को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को चिह्नित करते हुए उनको योजना का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायत जंधेड़ी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जन धन योजना, स्टैंडअप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुुमार पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को कार्यों में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूतन शर्मा, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनीता सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र, ग्राम प्रधान संजय कुमार, आंगनबाड़ी कमलेश, पूनम देवी, आशा, सविता, सहायक अध्यापक रीता पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed