{"_id":"5c003008bdec22415e42ce79","slug":"181543516168-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में ऋतु और राहुल चैंपियन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में ऋतु और राहुल चैंपियन घोषित
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में ऋतु और राहुल चैंपियन घोषित
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ऋतु और बीए द्वितीय वर्ष का छात्र राहुल कुमार चैंपियन घोषित किए गए।
छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में ऋतु प्रथम, फरहीन द्वितीय और अदिति तृतीय जबकि छात्रों में प्रशांत पुंडीर प्रथम, हुसैन द्वितीय, मंजीत कुमार तृतीय, छात्रों की 800 मीटर दौड़ में राहुल कुमार पुत्र मामचंद प्रथम, राहुल पुत्र बिलेंद्र द्वितीय, सचिन तृतीय जबकि छात्राओं में काजल पुत्री मुकेश प्रथम, काजल पुत्री जनेश्वर द्वितीय, इशिका तृतीय, छात्रों की ऊंची कूद में राहुल कुमार पुत्र मामचंद प्रथम, जोनी कुमार द्वितीय, राहुल कुमार पुत्र बिलेंद्र तृतीय जबकि छात्राओं में ऋतु प्रथम, नेहा द्वितीय, छात्रों की लंबी कूद में राहुल कुमार प्रथम, सुजीत द्वितीय, पंकज तृतीय जबकि छात्राओं में नेहा प्रथम, फरहीन द्वितीय एवं पारुल तृतीय स्थान पर रहे हैं। विजयी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डा. गौरव बालियान ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें कॉलेज से निकलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। संचालन डा. मौ. आरिफ व डा. इफ्तिखार अहमद कादरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अंकित धामा, राकेश कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, समता तोमर, डा. शशी सोलंकी, डा. टीना, राजीव कुमार, लोकेश शर्मा, विकास शर्मा, विकास कुशवाह, पूरण सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।