{"_id":"5bd9fc14bdec22342b7f9b12","slug":"181541012500-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे पब्लिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे पब्लिक स्कूल
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सीबीएसई, आईसीएसई समेत कोई भी पब्लिक स्कूल अब मनमाने ढंग से ट्यूशन फीस या अन्य शुल्क नहीं बढ़ा सकेगा। स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए जनपद में जनपदीय शुल्क नियामक समिति गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष डीएम होंगे। अभिभावकों की शिकायत पर यह समिति मामलों की जांच करेगी। मनमानी पाए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि प्रदेश भर के पब्लिक स्कूलों द्वारा प्रत्येक वर्ष किसी न किसी बहाने फीस और अन्य प्रकार के शुल्क बढ़ाए जाते रहे हैं, जिसकी शिकायतें प्रशासन के साथ ही सरकार से होती रही हैं। सरकार ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के प्रत्येक जनपद में जनपदीय शुल्क नियामक समिति गठित करने के आदेश जारी किए थे। इसी के अनुपालन में सहारनपुर में भी यह समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभिभावक समिति से किसी स्कूल द्वारा मनमाने तरीके से फीस या अन्य शुल्क बढ़ाने की शिकायत करता है तो समिति उसकी जांच करेगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ समिति के द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समिति में इन्हें किया गया शामिल
जनपदीय शुल्क नियामक समिति में डीएम अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट कुनाल अग्रवाल, शिक्षक अभिभावक समिति के सदस्य राजपाल सिंह और जेवी जैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुलभूषण जैन को सदस्य बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ताराचंद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश कुमार पदेन सदस्य होंगे।