{"_id":"5bd364e2bdec2269b4445437","slug":"181540580578-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी की दुकानों को आबादी से बाहर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी की दुकानों को आबादी से बाहर करने के निर्देश
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने शुक्रवार को आतिशबाजी की दुकानों को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आबादी में चल रही आतिशबाजी की दुकानों को बाहर करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के साथ अंसारी रोड और शहीद गंज स्थित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें कुछ दुकानें आबादी क्षेत्र में पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने आबादी क्षेत्र में चल रही आतिशबाजी की दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइसेंसधारियों को चेतावनी दी यदि निर्धारित मानक से विस्फोटक पदार्थ स्टाक में पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिर से आतिशबाजी की दुकानों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया जाएगा। किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से आतिशबाजी की दुकानों में आधुनिक अग्नि सुरक्षा उपकरणों को लगवाने के निर्देश दिए।