फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुजरात में उतर भारतीयों पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

गुजरात में उतर भारतीयों पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में उतर भारतीयों पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में केंद्र और गुजरात सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

मंगलवार को कांग्रेसी जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भाजपा सरकारों पर देश को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें कभी जाति, कभी धर्म और अब क्षेत्रवाद के नाम पर देश की जनता को बांट रही है। गुजरात में हो रहे उत्तर भारतीयों पर हमले को देश की अखंडता के लिए खतरा बताया। साथ ही लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला भी बताया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के साथ जो हो रहा है वह भारत की संस्कृति नहीं है। सरकार की जनता को बांटने की नीति देश के लिए खतरा है। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार है। जो घटनाएं हो रही हैं वह भाजपा के चरित्र को उजागर करती हैं। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, अर्चित जैन, अशोक सैनी, संजीव कौशल, सतपाल बर्मन, अमित काम्बोज, अरविंद पालीवाल, गुलफाम अंसारी, सोनू पंवार, मोबिन गाड़ा, राजकुमार सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed