{"_id":"5baa8382867a5501313c711a","slug":"181537901442-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती के उपलक्ष में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती के उपलक्ष में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जो सप्ताह भर चलेंगे। पहले दिन बलियाखेड़ी ब्लॉक में कार्यक्रम हुआ, जिसमें कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कांग्रेसियों ने बलियाखेड़ी ब्लॉक से विकस भवन तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान लोगों से गांधी जी के जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील की।
जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने गांधी के जीवन मूल्यों पर अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश में शांति बनाए रखने की अपील की। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी और प्रवीण चौधरी ने महात्मा गांधी को शांति का दूर बताया। उन्होंने कहा कि आज देश को गांधी के विचारों पर चलने की जरूरत है। अशोक सैनी, गणेशदत्त शर्मा, संजीव कौशल, अरविंद पालीवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुभाषचंद शर्मा, जब्बार अहमद, नसीब खान, अब्दुल जब्बार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी ने फूंका ममता का पुतला
सहारनपुर। पश्चिमी बंगाल में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं में उबाल है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जैन कॉलेज रोड पर नारेबाजी करते हुए पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला फूंका। जिला संयोजक सन्नी सैनी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार युवाओं का उत्पीड़न कर रही है। अंकित विद्यार्थी ने कहा कि देश के किसी भी कोने में यदि छात्रों का उत्पीड़न होगा तो एबीवीपी चुप नहीं बैठेगी। पुतला फूंकने वालों में सुमित चौधरी, रजत माहेश्वरी, प्रताप गुर्जर, हिमांशु त्यागी, मोहित पंडित, कार्तिक तोमर, श्याम पंवार, सावंत सैनी, नीरज सैनी आदि शामिल रहे।