{"_id":"5ba3f0b9867a557ebd687c9e","slug":"181537470649-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने ग्रामीणों से पूछी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने ग्रामीणों से पूछी समस्याएं
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव ने ग्रामीणों से पूछी समस्याएं
बिहारीगढ़। क्षेत्र के आदर्श गांव खुशहालीपुर में बुधवार की देर शाम लखनऊ से आए सिंचाई एवं संसाधन सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने पंचायत भवन में लोगों से सीधा संवाद किया।
गांव पहुंचे प्रमुख सचिव राजमणि यादव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से पूछा गांव में कुल कितने ट्रांसफार्मर हैं। इनमें से कितने खराब हैं। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को हर सूरत में दो दिन में बदलवाने की बात कही। उसके बाद पशु टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन, आवास, मनरेगा योजना, जल निगम की टंकी और शौचालयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देश दिया की सर्वे कर पात्र लोगों के शौचालय बनवाए जाएं। ग्रामीण प्रदीप कुमार ने सचिव के सामने शिकायत की कि उसने खेत पर बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था जो आज तक स्वीकृत नहीं हो सका। रमेश कुमार ने शिकायत की कि उसका बिजली का कनेक्शन कटवाने के बाद भी बिल बराबर आ रहे हैं। उन्होंने पावर कार्पोरेशन के अधिकारी को समस्या के निदान के आदेश दिए। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी भी मौजूद रही।